{"_id":"5f2279908ebc3e636902af6f","slug":"bypoll-on-vacant-rajyasabha-seat-in-uttar-pradesh-on-24-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव 24 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव 24 अगस्त को
Thu, 30 Jul 2020 01:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर 24 अगस्त को उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
बता दें कि बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे जिनका 27 मार्च को निधन हो गया था। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों के साथी थे।
विज्ञापन
खाली हुई सीट पर 13 अगस्त को नामांकन होगा। नामांकन वापस लेने की अवधि 17 अगस्त तक है। इसके बाद 24 को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 26 अगस्त तक हर हाल में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन