फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bypoll in uttar pradesh for BJP.

उपचुनावः भाजपा के लिए होगी अग्निपरीक्षा

Thu, 28 Aug 2014 03:26 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2014 03:26 AM IST
विज्ञापन
bypoll in uttar pradesh for BJP.

विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा अपनी ही कसौटी पर कसी जाएगी। नतीजे कुछ भी आएं लेकिन अग्निपरीक्षा हर हाल में भाजपा की ही होनी है।

विज्ञापन


पार्टी के पक्ष में पड़ने वाले वोटों से पता चलेगा कि लोकसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने वाली भाजपा का जादू लोगों के सिर पहले की तरह ही चढ़कर बोल रहा है अथवा उसमें कुछ कमी आई है?

मोदी के नाम का असर बरकरार है अथवा नहीं? अमित शाह की रणनीति अजेय है अथवा उस पर भी विजय पाई जा सकती है?

अभी मिल रही है बढ़त

bypoll in uttar pradesh for BJP.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर विधानसभा क्षेत्रवार नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा को 328 क्षेत्रों में जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में 224 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी को सिर्फ 42 सीटों पर ही बढ़त मिली थी।

उपचुनाव वाली सीटों पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट छोड़कर सभी जगह लोकसभा चुनाव में बढ़त मिली है।

सिर्फ ठाकुरद्वारा में भाजपा 475 वोटों से सपा के उम्मीदवार से पीछे रही है। हालांकि ठाकुरद्वारा में भी भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 10 हजार अधिक मत मिले हैं। देखने वाली बात यह होगी कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की यह बढ़त बरकरार रहती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कसौटी बने चुनाव

bypoll in uttar pradesh for BJP.

यह उपचुनाव इसलिए भाजपा के लिए कसौटी बन गए हैं क्योंकि उपचुनाव के नतीजों से पार्टी के चढ़ते या उतरते ग्राफ का पता चलेगा।

साथ ही यह भी पता चलेगा कि यहां से निर्वाचित हुए सांसद अपनी लोकप्रियता को यथावत बरकरार रखें हैं अथवा उसमें कमी आई है।

इसकी वजह भी है। सिराथू, लखनऊ पूरब और चरखारी छोड़कर शेष सभी जगह लोकसभा चुनाव में उस सीट से जीते विधायक ही सांसद चुने गए हैं। इसलिए यह उपचुनाव और कसौटी बन गए हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में यह रही स्थिति

bypoll in uttar pradesh for BJP.

लोकसभा चुनाव में विधानसभा की सहारनपुर नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल को लगभग 1.33 लाख, बिजनौर में भारतेंदु सिंह को 96,238, नोएडा में डॉ. महेश शर्मा को लगभग 1.81 लाख, निघासन में अजय मिश्र टेनी को 84,888 लखनऊ पूरब में राजनाथ सिंह को लगभग 1.47 लाख, हमीरपुर में कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को लगभग 1.06 लाख व चरखारी में 81,560 वोट, सिराथू में विनोद कुमार सोनकर को 72,243 वोट, ठाकुरद्वारा में 95,200 व बलहा में सावित्री बाई फूले को 84,738 वोट मिले थे।

विधानसभा की अपेक्षा सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को 20 से 60 हजार तक वोट अधिक मिले हैं। जाहिर है कि उपचुनाव में मिलने वाले वोट इन क्षेत्रों में भाजपा के ग्राफ में चढ़ाव व गिरावट बताएंगे।

इन सीटों पर हो रहा है चुनाव

bypoll in uttar pradesh for BJP.

विधानसभा की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उनमें 10 सीटें लखनऊ पूरब, सिराथू (कौशांबी), सहारनपुर नगर, बिजनौर, नोएडा, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), निघासन (खीरी), हमीरपुर, चरखारी (महोबा) व बहराइच की बलहा (सुरक्षित) सीटों पर भाजपा के विधायक थे।

शेष एक सीट रोहनिया (वाराणसी) भाजपा के सहयोगी अपना दल के कब्जे वाली हैं। वैसे तो विधानसभा की कैराना भी यहां से विधायक हुकुम सिंह के सांसद निर्वाचित हो जाने के बाद रिक्त चल रही है।

पर, चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed