फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By sending the link of the wedding card on WhatsApp, people are emptying their accounts

Lucknow News: व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड का लिंक भेजकर खाली कर रहे खाता

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
By sending the link of the wedding card on WhatsApp, people are emptying their accounts
व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड का लिंक भेजकर खाली कर रहे खाता
लखनऊ। अगर आपको अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कोई शादी के कार्ड का लिंक भेजता है तो सावधान हो जाएं। लिंक पर एक क्लिक आपका खाता खाली कर सकता है। ठग एंड्रायड एप्लीकेशन किट (एपीके) फाइल के रूप में शादी का कार्ड भेजते हैं। यह मोबाइल हैक कर देता है और फिर फोन में मौजूद सारी जानकारी ठगों के पास चली जाती है। साइबर क्राइम सेल ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन


जानकीपुरम निवासी रत्नेश के पास व्हाट्स एप पर अंजान नंबर से शादी का कार्ड आया। जल्दबाजी में रत्नेश ने उस पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ देर बाद उनके पास खाते से 40 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। रकम हाथ से निकलने के बाद रत्नेश को ठगी की जानकारी हुई। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि एपीके फाइल एक स्पाइवेयर एप है, जो एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल साइबर ठग करते हैं। इसके माध्यम से ठग बैंक डिटेल व ओटीपी से लेकर अन्य जानकारियां चोरी कर लेते हैं। साइबर ठग पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर भी लोगों को अपने चंगुल में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन



सारी जानकारी कर लेते हैं हैक
एपीके फाइल डाउनलोड करने के साथ ही जालसाज इसके जरिये आपके मोबाइल के कैमरे, माइक्रोफोन, जीपीएस, मेसेज और ओटीपी से लेकर सारे कमांड हैक कर लेते हैं। खास बात ये है कि ठगों के पास आपकी निजी तस्वीरें, संपर्क नंबर तक पहुंच जाते हैं। लोगों के हाथ में उनका फोन तो रहता है, लेकिन उन्हें जालसाजों की करतूत का पता नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed