फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By sending an APK file, the fraudster withdrew Rs 96,000 from the account.

Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर ठग ने खाते से निकाले 96 हजार

Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
By sending an APK file, the fraudster withdrew Rs 96,000 from the account.
लखनऊ। आशियाना के बसंत विहार कॉलोनी निवासी निगम कुमार को एपीके फाइल भेजकर साइबर जालसाज ने उनके बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आशियाना थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


निगम के मुताबिक आठ मार्च को उन्होंने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी में समय लगने पर उन्होंने ऑर्डर रद्द कर दिया और सोशल मीडिया से स्विगी का कस्टमर केयर नंबर निकाला। हालांकि बात नहीं हो सकी। थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन कर्ता ने कहा कि वह उन्हें एक फाइल भेज रहा है, जिसे खोलते ही रिफंड हो जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने फाइल खोली उनके खाते से 96 हजार रुपये निकल गए। निगम ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। फिर कुछ दिन बाद आशियाना थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश साइबर टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed