फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   by polls on 13 seats in up on 13th september

यूपी में फिर होगी मोदी मुलायम की सियासी जंग

Sat, 16 Aug 2014 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Aug 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
by polls on 13 seats in up on 13th september

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट व 12 अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख का एलान शनिवार शाम कर दिया। इस तरह, एक बार फिर यूपी की सियासी रणभूमि पर मोदी और मुलायम की जंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


एक तरफ मोदी जीत का कारवां जारी रखना चाहेंगे, तो दूसरी ओर मुलायम भी अपना वजूद वापस पाने के लिए मैनपुरी सीट तो रखना ही चाहेंगे साथ ही विधानसभा की भी 12 सीटों पर कब्जा जमाकर दम दिखना चाहेंगे।
विज्ञापन


इन सभी सीटों पर उपचुनाव 13 सितंबर, 2014 को कराया जाएगा। गौरतलब है कि मैनपुरी सीट मुलायम सिंह के छोड़ने से खाली हुई है। इस पर उनके परिवार के ही तेजप्रताप सिंह यादव को चुनाव लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुलायम ने मैनपुरी व आजमगढ़ दोनों सीटों से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। बाद में, उन्होंने अपने परिवार को एक और सीट दिलाने के लिए मैनपुरी सीट छोड़ दी।

यहां फिर चलेंगे राजनीति के तीर

by polls on 13 seats in up on 13th september

रोहनियां (वाराणसी), सिराथू (कौशांबी), बलहा (बहराइच), चरखारी (महोबा), हमीरपुर, लखनऊ पूर्व, निघासन (खीरी), बिजनौर, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), गौतमबुद्धनगर, कैराना (मुजफ्फरनगर) और सहारनपुर में उपचुनाव होगा।

यहां के विधायकों के सांसद चुन लिए जाने से इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर नामांकन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक होगा, 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अगस्त को पर्चे वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed