फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By luring a young man with the promise of marriage, goods worth Rs 2 crore were stolen

Lucknow News: युवक को शादी का झांसा देकर दो करोड़ का माल किया पार

Mon, 10 Nov 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
By luring a young man with the promise of marriage, goods worth Rs 2 crore were stolen
लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र के रॉयल एन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी अमित कुमार को युवती ने शादी का झांसा दिया। फिर उनकी मां के खाते से एक करोड़ रुपये व इतनी ही कीमत के जेवर लेकर चली गई। अमित की मां मधु जैन ने आरोपी युवती के खिलाफ बीबीडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मधु के मुताबिक उनके पति स्व. ललित कुमार सरकरी विभाग से सेवानिवृत्त थे। बेटा अमित मानसिक रूप से कमजोर है। एक जनवरी को उनके बेटे की मुलाकात झांसी के अंतिया तालाब निवासी मधु खरे से हुई थी। आरोप है कि मधु खरे ने पहले बेटे का भरोसा जीता, फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। उसने बेटे से शादी करने की बात कही। झांसे में लेकर उसने बेटे से उनके बैंक खाते की जानकारी ले ली। उनका मोबाइल हासिल कर खाते में दर्ज फोन नंबर बदल दिया। फिर नेट बैंकिंग के जरिये धीरे-धीरे एक करोड़ रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपी ने बेटे की मदद से बैंक के लॉकर में रखे उनके एक करोड़ रुपये के जेवर भी पार कर दिए। घटना की जानकारी मधु जैन को बैंक पहुंचने पर हुई। उनका आरोप है कि जब उन्होंने मधु से पूछताछ की तो उसने उनकी और बेटे की पिटाई कर दी। फिर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed