{"_id":"66f820986246dbeb0d04c5d6","slug":"by-elections-in-up-election-commission-has-started-preparations-officers-who-have-completed-three-years-in-t-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP By Election: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां, हटाए जाएंगे इन दस जिलों में तीन साल पूरा कर चुके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By Election: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां, हटाए जाएंगे इन दस जिलों में तीन साल पूरा कर चुके अफसर
Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
सार
By-elections in UP: यूपी की दस सीटों में जल्द ही उपचुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन दस जिलों के अफसर बदले जाएंगे जहां पर यह चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियां हुई शुरू
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा उपचुनाव वाले 10 जिलों में तीन साल पूरा कर चुके अफसर हटाए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने निर्देश दे दिए हैं। इस दायरे में करीब 40 एसडीएम आ रहे हैं। शासन स्तर से शीघ्र ही आयोग को आदेश के पालन की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर चुनाव के लिए अगले माह के अंत तक अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि इन जिलों में चुनाव से जुड़े जिन अफसरों को तीन साल पूरे हो चुके हैं, उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाए। पिछले चार साल में जिनके तीन साल का कार्यकाल इनमें से किसी भी जिले में रहा है, उन्हें भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
गृह जिले में भी किसी की तैनाती नहीं रहेगी। साथ ही जिनकी सेवानिवृत्ति में छह माह या उससे कम समय बचा है, उन्हें भी अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, आयोग के इन निर्देशों की परिधि में कोई आईएएस अफसर नहीं आ रहा है। जो भी एसडीएम या एडीएम इस दायरे में आ रहे होंगे, उन सभी को शीघ्र ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन सीटों पर होने हैं चुनाव
यूपी में 10 विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।