फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By-elections in UP: BSP busy in preparations, tomorrow Mayawati will brainstorm with leaders, reservation will

By-Election UP : तैयारियों में जुटी बसपा, आज मायावती नेताओं के साथ करेंगी मंथन; आरक्षण हो सकता है मुख्य मुद्दा

Sun, 11 Aug 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Aug 2024 12:12 AM IST
सार

By-elections in UP: यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में बसपा जुट गई है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने 11 अगस्त को लखनऊ में इससे जुड़ी एक बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
By-elections in UP: BSP busy in preparations, tomorrow Mayawati will brainstorm with leaders, reservation will
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज प्रदेश पार्टी मुख्यालय में प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगी। इस दौरान उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन भी होगा। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो द्वारा पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के बाबत जो कार्य सौंपे गए थे, उनकी भी समीक्षा होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


केंद्र पर बोला हमला 
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण में उप-वर्गीकरण नहीं करने पर विचार करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आश्वासन हवा-हवाई है। केंद्र सरकार अपने हित के लिए संसद सत्र तो बुला लेती है, लेकिन एससी-एसटी आरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दे पर दिए आश्वासन को पूरा किए बिना ही संसद सत्र को स्थगित कर दिया। कहा, इस मामले में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सपा की नीयत भी साफ नहीं है। उन्होंने पूछा कि लोकसभा चुनाव में जिन दलों के नेता संविधान की प्रतियां लहराते थे, अब वे कहां चले गए। मायावती शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालतों में भी हो आरक्षण
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में होने वाली नियुक्तियों में भी इन वर्गों के लिए पद आरक्षित किए जाएं, ताकि उच्च अदालतों में इन वर्गों की भी बात सुनी जाए। उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन न किया जा सके। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां इन वर्गों के लोगों को इसका हिसाब जरूर लेना चाहिए। आरक्षण का मुद्दा किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष का मामला नहीं, बल्कि समाज, देशहित तथा संविधान की सुरक्षा व इसके सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। इस बारे में सभी दलों को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी से संसद सत्र बुलाकर आरक्षण की पहले की स्थिति को बहाल रखने के लिए संविधान संशोधन करने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed