अब लखनऊ जू में बनेगा तितलियों का आशियाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जू में प्रदेश का पहला ‘बटर फ्लाई पार्क’ बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
दर्जनों किस्म की रंग-बिरंगी तितलियां और लगभग 40 प्रकार के हर मौसम के खिलने वाले फूलों के पौधों से ये पार्क आबाद होगा।
पार्क जू के उस हिस्से में डवलप किया जाएगा, जहां तितलियों को अपना कुनबा बढ़ाने में कोई परेशानी न हो। प्रोजेक्ट जुलाई-अगस्त में शुरू हो सकता है। देश में अभी तक दिल्ली, गोवा और बैंगलुरु में बटर फ्लाई पार्क डवलप हो चुके हैं।
लखनऊ जू में बनने वाला तितली पार्क दिल्ली पार्क की तर्ज पर बनाए जाने की योजना है। इसके लिए बीते दिनों जू के अधिकारियों के अलावा वन विभाग के आला अधिकारी भी दौरा कर चुके हैं।
फिलहाल जू प्रशासन 72 एकड़ में फैले जू परिसर में बटर फ्लाई पार्क के लिए बेहतर जगह तलाशने में जुटा है।
पहले चरण में कम से कम 10 से 15 प्रजातियों की तितलियों के अलावा हर मौसम में खिलने वाले करीब डेढ़ दर्जन से अधिक फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।
इसके अलावा केंडला, डेहलिया एक्टर, गुलमेहंदी और गुलदाउदी जैसे फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां दर्शकों को यूपी में पाई जाने वाली येलो व्हाइट बटरफ्लाई, कॉमन ग्रास येलो, ग्रास येलो तितलियां भी रहेंगी।