फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman's account opened on the pretext of getting loan, transaction of Rs. 1.45 crore

Lucknow News: लोन दिलाने का झांसा देकर व्यापारी का खुलवाया खाता, 1.45 करोड़ का लेनदेन

Sat, 24 May 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Businessman's account opened on the pretext of getting loan, transaction of Rs. 1.45 crore
लोन दिलाने का झांसा देकर व्यापारी का खुलवाया खाता, 1.45 करोड़ का लेनदेन
लखनऊ। मड़ियांव निवासी व्यापारी विष्णु कश्यप की दुकान के नाम पर धोखाधड़ी से खाता खुलवाकर उसमें 1.45 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया।
विज्ञापन

विष्णु कश्यप की हरिओम नगर स्थित जनरल स्टोर पर जून 2024 में लोन के सिलसिले में उनकी मुलाकात साराह फातिमा और विपिन से हुई थी। दोनों ने लोन दिलाने का भरोसा दिया और उन्हें गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित करुण वैश्य बैंक ले गए। वहां कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर ओटीपी लेकर खाता खुलवाया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद विष्णु की दुकान पर पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहुंचा। इससे उन्हें लोन प्रक्रिया शुरू होने का विश्वास हुआ। लेकिन आरोपी बाद में दुकान पर आकर सभी बैंक दस्तावेज व डिवाइस लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक लोन न मिलने पर जब विष्णु बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि खाते से 1.45 करोड़ रुपये का लेनदेन हो चुका है, जबकि कोई लोन स्वीकृत ही नहीं हुआ। जब उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन बंद मिले। थाने में शिकायत पर कोई सुनवाई न होने पर विष्णु ने कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed