{"_id":"6158b8278ebc3e628f6cd4b4","slug":"businessman-upon-water-tank-lucknow-news-lko598338799","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से परेशान व्यापारी पानी टंकी पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से परेशान व्यापारी पानी टंकी पर चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हैदर कैनाल के पास शनिवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़कर गोंडा के करनैलगंज के व्यवसायी महेश दत्त पांडेय ने जमकर हंगामा किया। महेश को करीब घंटे भर बाद दमकल कर्मियों ने समझाकर नीचे उतारा। महेश ने गोंडा के कुछ दबंगों पर रंगदारी वसूलने और धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने गाेंडा के करनैलगंज थाने की पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
हुसैनगंज में हैदर कैनाल के पास पानी की टंकी पर शनिवार सुबह एक युवक चढ़ गया। वह शोर मचाते हुए टंकी से कूदकर जान देने की बात कहने के साथ ही कुछ पर्चे नीचे फेंक रहा था। परचों में उसने अपना नाम, पता व समस्या लिख रखी थी। इससे पता चला कि वह गोंडा के करनैलगंज के बरसडा बाजार निवासी व्यवसायी महेश दत्त पांडेय है। हुसैनगंज पुलिस और दमकल कर्मियों ने महेश को समझाकर उतारने का प्रयास किया लेकिन वह तैयार नहीं हुए। वह गोंडा पुलिस और प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब घंटे भर बाद फायरमैन ओंकारनाथ राव व अरुण त्रिपाठी टंकी पर चढ़े और महेश को पकड़कर नीचे ले आए। उन्हें हुसैनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।
महेश ने बताया कि वह गोंडा के बरसडा बाजार, करनैलगंज में आटा चक्की व तेल का कारखाना चलाते हैं। एक पूजा समिति से भी जुड़े हैं। महेश का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग आए दिन उन्हें धमकाकर रंगदारी मांगते हैं। गोंडा पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। महेश ने बताया कि वो उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग करने लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने गोंडा पुलिस को मामले की सूचना दी है। गोंडा पुलिस के आते ही महेश को उनके हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोंडा पुलिस ने महेश को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुछ समय पहले भी महेश मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर खुद पर केरोसिन डालकर गोंडा में पानी की टंकी पर चढ़ चुके हैं। गोंडा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर उतारा था।