फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman's wife leaves home for facebook BF

फेसबुक पर 22 साल के लड़के को दिल दे बैठी 40 साल की विवाहिता फिर...

Fri, 02 Oct 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
businessman's wife leaves home for facebook BF

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान इश्क परवान चढ़ने पर कानपुर के एक व्यापारी की पत्नी फैजाबाद में रहने वाले अपने प्रेमी के पास आ गई। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाश करते-करते फैजाबाद पहुंच गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को बुलाया और पूरे प्रकरण की जानकारी कानपुर पुलिस को दी है।

कानपुर शहर निवासी व्यापारी ने बताया कि 26 सितंबर को उसकी 40 वर्षीय पत्नी अपने तीन बच्चों को घर पर छोड़कर गायब हो गई थी। छानबीन में पता चला कि उसकी पत्नी फैजाबाद के राठ हवेली निवासी 22 वर्षीय युवक से चैटिंग करती थी।

विज्ञापन

पति के साथ जाने से किया इंकार

businessman's wife leaves home for facebook BF

सर्विलांस में पत्नी के मोबाइल की लोकेशन फैजाबाद शहर में मिलने पर पति यहां आ गया। नगर कोतवाली में सूचना देने पर पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को बुलाया। जहां व्यापारी की पत्नी ने उस पर शारीरिक अक्षमता का आरोप लगाते हुए साथ जाने से इंकार कर दिया।

महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और उसे प्रेमी के साथ जाने दिया जाए। हालांकि नगर कोतवाली पुलिस ने ऐसा कर पाने से हाथ खड़े कर दिए।

नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि विवाहिता के पति ने कानपुर में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। इसके चलते कानपुर पुलिस को सूचना दी गई है। वहां की पुलिस आ रही है। कार्रवाई कानपुर पुलिस को ही करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed