{"_id":"5d0a59ee8ebc3e7b93390896","slug":"businessman-s-only-son-abducted-and-murder-in-bahraich-body-found-in-dustbin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : व्यवसायी के इकलौते मासूम पुत्र की अपहरण कर हत्या, डस्टबिन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : व्यवसायी के इकलौते मासूम पुत्र की अपहरण कर हत्या, डस्टबिन में मिला शव
Thu, 20 Jun 2019 11:48 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
पिता को दिलासा देती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के जरवल में घर के बाहर खेल रहे व्यवसायी के पुत्र का मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। देर शाम तक बालक के न मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच बुधवार सुबह कस्बे में एक खंडहर के पास डस्टबिन में बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। जिससे लग रहा है कि उसे यातना देकर मारा गया है। पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति जांची। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक निवासी विवेक कुमार गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी मंगलवार दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी देर तक आर्य को घर में न देखकर खोजबीन शुरू हुई, मगर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विवेक के दुकान से लौटने पर परिवारीजनों ने आर्य के लापता होने की बात बताई तो उन्होंने हितमित्रों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। कुछ पता नहीं चलने पर विवेक ने रात में ही जरवलरोड थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी। विवेक ने कुछ लोगों से दुश्मनी होने की बात कहते हुए बेटे के अपहरण की भी आशंका जताई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की, मगर पूरी रात आर्य का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह सात बजे के आसपास जब नगर पंचायत के सफाई कर्मी मोहल्लों में साफ-सफाई कर रहे थे। तभी डस्टबिन में बच्चे की लाश देखकर सभी सकते में आ गए। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर जरवलरोड थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सीओ कैसरगंज त्रिवेणी प्रसाद द्विवेदी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत के दौरान कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी का पता चला है। उसी के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर केस को नामजद में तरमीम किया जाएगा।
इकलौता बेटे के कत्ल से घर में मचा कोहराम
जरवल कस्बा निवासी विवेक गुप्ता के चार संतानें थीं। जिनमें तीन पुत्रियां कलश, वैष्णवी व वेदिका और इकलौता पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी था। आर्य की मौत से विवेक के घर में कोहराम मचा है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप पछाड़े खा-खाकर गिर रहे हैं। रिश्तेदार व आसपास के लोग भी मासूम आर्य की हत्या से गमगीन हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कई बार विवेक को खुद संभालते हुए ढांढस बंधाने की कोशिश की।