{"_id":"5f860a9ae185cee4d6cc5764d380a3c1","slug":"businessman-killed-in-mau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में व्यापारी को सरेआम किया गोलियों से छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में व्यापारी को सरेआम किया गोलियों से छलनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 06 Nov 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार सुबह आठ बजे स्थानीय स्टेडियम के समीप एक साइकिल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कारोबारी को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं।
विज्ञापन
कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस मामले में सीएम अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए रानीपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर रानीपुर बाजार में जाम लगा दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हत्या का कारण कुछ दिनों पूर्व दुर्गापूजा में हुआ एक विवाद है। फतेहपुर गांव निवासी रामहरख का रानीपुर बाजार में साइकिल का कारोबार है।
बुधवार की सुबह वह घर से मोटरसाइकल पर अपने छोटे भाई गनेश को बैठाकर दूकान जा रहे थे। वह स्टेडियम के समीप पहुंचे थे कि मोटरसाइकल सवार दो बदमाश आए और उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। रामहरख कुछ समझ पाते कि पीछे बैठे बदमाश ने उन पर तमंचे से गोली चला दी।