{"_id":"65c008babf6b4b1630054930","slug":"businessman-killed-by-suv-running-in-opposite-direction-lucknow-news-c-13-lko1012-600290-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विपरीत दिशा में दौड़ती एसयूवी ने कारोबारी की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विपरीत दिशा में दौड़ती एसयूवी ने कारोबारी की जान ली
Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
काकोरी। आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन में शनिवार शाम विपरीत दिशा में जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार कारोबारी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारोबारी 10 फीट उछलकर एसयूवी की छत पर जा गिरे। कुछ देर जाने के बाद चालक ने एसयूवी रोकी और लॉक करके भाग गया। दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी के छत पर पड़े कारोबारी को पुलिस ने गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
औरास के तियर गांव निवासी अमीन जरदोजी कारोबारी थे। रविवार को वह बाइक से माल की डिलिवरी करने लखनऊ आए थे। शाम को वह आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से घर लौट रहे थे। तभी बड़ा गांव के पास सर्विस लेन पर विपरीत दिशा में जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अमीन 10 फीट हवा में उछलकर गाड़ी की छत पर गिर गए। चालक ने भागने के लिए एसयूवी की गति और बढ़ा दी। इसके चलते अमीन गाड़ी की छत पर लदे हुए कुछ मीटर तक चले गए।
घटनास्थल पर ग्रामीणों को जुटते देख चालक समेत चार लोग एसयूवी को लॉक कर भाग गए। पुलिस ने अमीन को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। काकोरी इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आशंका है कि एसयूवी सवार सभी लोग नशे में थे। अमीन हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके परिवार में बेटे अयूब व अमीर हैं।