फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman duped of Rs 17 lakh in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी ने 17 लाख रुपये ठगे

Sat, 15 Nov 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of Rs 17 lakh in the name of investment
लखनऊ। गोमतीनगर के पत्रकारपुरम निवासी राजकुमारी सिंह ने कारोबारी व उसकी कंपनी के खिलाफ कैसरबाग थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। कारोबारी पर कंपनी में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

राजकुमारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनका संपर्क मनोज सिंह से उसकी कंपनी वाईएस वेल्थ मैनेजमेंट के कैसरबाग स्थित दफ्तर में हुआ था। उसने कंपनी में निवेश कर ऊंचे ब्याज पर रकम लौटाने का झांसा दिया। बातों में आईं राजकुमारी ने कई बार में 17 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें ब्याज सहित करीब 23 लाख मिलने थे, लेकिन तय समय के बाद भी न तो ब्याज और न ही मूल रकम मिली। राजकुमारी ने मनोज से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं।
विज्ञापन

आरोप है कि कारोबारी ने मोबाइल नंबर, कंपनी और वेबसाइट बंद कर दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा गौरव बाजपेयी कर रहे हैं। पीड़िता को बयान के लिए थाने बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed