फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman dies after suffering heart attack due to Municipal Corporation action

Lucknow News: नगर निगम की कार्रवाई से कारोबारी को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies after suffering heart attack due to Municipal Corporation action
कुशल बलेचा की फाइल फोटो।
लखनऊ। नगर निगम की टीम शनिवार को राजाजीपुरम के ई-ब्लॅाक मार्केट में अतिक्रमण हटाने गई। टीम ने जेसीबी से दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दैारान 60 वर्षीय कारोबारी कुशल बलेचा को हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। नाराज परिजनों व व्यापारियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन


मामला शनिवार दोपहर 12 बजे का है। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने टड़ियन मंदिर गेट से हनुमान मंदिर तक जलकल विभाग के दफ्तर की चारदीवारी पर अवैध रूप से खुली एक दर्जन दुकानों को हटाया। वहीं, दुकान संख्या एस-125 से 170 और पी-1 से 115 तक करीब 40 दुकानों के टिनशेड भी जेसीबी से गिरा दिए। सड़क पर सब्जी मंडी तक के अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए।
विज्ञापन

राजाजीपुरम व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि दोना-पत्तल बेचने वाले कुशल बलेचा की जनरल स्टोर का टिनशेड गिराते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन और अन्य व्यापारी उन्हें केजीएमयू ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि नुकसान के सदमे में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कुशल के घर में पत्नी, तीन बेटी और एक बेटा है। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग ने पहले से कोई नोटिस जारी नहीं किया था। इस कारण कारोबारियों को अपना सामान हटाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर नगर निगम ने झाड़ा पल्ला

वहीं, नगर निगम प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चलाया गया। जोनल अधिकारी संजय यादव ने बताया कि राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने के लिए फरवरी में पत्र लिखा था। अभियान के दौरान कहीं भी किसी प्रकार का विवाद, तनाव या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अभियान खत्म होने के करीब चार घंटे बाद व्यापारी के निधन पर नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का अतिक्रमण हटाओ अभियान से कोई संबंध नहीं है।


प्रदर्शन व नारेबाजी

कारोबारी की मौत से गुस्साए व्यापारियों ने सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम करीब सात बजे ई ब्लॉक मार्केट रोड जाम कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। विभाग ने दो दिन पहले मार्केट में अनाउंसमेंट कर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा था। शनिवार दोपहर टीम अचानक जेसीबी लेकर पहुंच गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। व्यापारी टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। इस दौरान जाम लगा।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

कुशल बलेचा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed