फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman died after falling from railway bridge of Rakabganj in Lucknow

UP News: रिश्तेदार की शादी में आए थे, टहलते समय यूं ऊंचाई से आई व्यापारी की मौत... खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 19 Nov 2024 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

व्यापारी खाना खाकर टहलने निकले थे। पुल में रेलिंग भी नहीं थी। रकाबगंज का रेलवे पुल कई साल से टूटा पड़ा है। काफी देर बाद भी नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। तब घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
businessman died after falling from railway bridge of Rakabganj in Lucknow
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात रकाबगंज स्थित रेलवे के टूटे पुल से गिरकर व्यापारी सुनील कुमार श्रीवास्तव (50) की मौत हो गई। वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार संग पांडेयगंज आए थे। वह कानपुर के घोड़े की काठी (सैडलरी) के रहने वाले थे। सुनील रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। घटना मशकगंज वार्ड में मोहल्ला हाता दुर्गा प्रसाद के पास की है।

विज्ञापन


कानपुर के करनैलगंज स्थित 100/490 सीसामऊ निवासी सुनील कुमार के बेटे सागर के मुताबिक रविवार को उनके पिता, मां सुशीला और बहन रितिका के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह अक्सर खाना खाने के बाद टहलते थे। 
विज्ञापन


रविवार रात में भी उनके पिता खाना खाकर रकाबगंज पुल पर टहलने गए थे। इसी बीच सुभाष मार्ग की ओर जाने वाले रकाबगंज रेलवे पुल से अचानक नीचे जा गिरे। हादसे में सुनील ट्रैक के किनारे सिर के बल गिरे थे, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। हालांकि, उनका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने पर नहीं दिया जवाब

पिता के बारे में कोई खबर नहीं मिलने पर रितिका ने उन्हें कई कॉल की। पर फोन नहीं उठा। रात करीब 10 बजे गश्त कर रही जीआरपी की टीम ने सुनील को ट्रैक पर लहूलुहान देखा। तलाशी में उनके पास फोन मिला। जीआरपी ने रितिका को फोन मिलाया। तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

आरोप: रेलिंग होती तो बच जाती जान

परिजन आननफानन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुनील को गंभीर अवस्था में बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर का आरोप है कि घटना के समय बिजली जाने से वहां अंधेरा था। पुल पर रेलिंग भी नहीं लगी थी। ऐसे में टहलते वक्त उनके पिता कुछ देख नहीं सके। अगर पुल पर रेलिंग होती, तो उनके पिता की जान नहीं जाती।

फोन पर कर रहे थे बात

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 20 साल पहले सुनील मशकगंज वार्ड में रहते थे। तब वह अक्सर पुल के रास्ते टहलने जाते थे। रविवार को भी वह टहलने निकले थे। इस दौरान वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे। सीढ़ी के रास्ते वह पुल पर चढ़े। हालांकि, सुनील को पुल के टूटे होने की जानकारी नहीं थी और वह नीचे गिर गए।


मौके पर विवाद के कोई साक्ष्य नहीं मिले

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की गई। मौके पर किसी प्रकार के विवाद के साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिवार ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पुल पर काफी अंधेरा रहता है। पुल से गिरने के कारण सुनील के सिर में गंभीर चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed