फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman committed suicide in lucknow

Lucknow News: बहुत कर्ज है, शर्मिंदगी महसूस होती है, इसलिए जान दे रहा हूं...

Mon, 25 Sep 2023 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
businessman committed suicide in lucknow
- नाका के कारोबारी ने उठाया आत्मघाती कदम, छोड़ा सुसाइड नोट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मेरे ऊपर बहुत कर्ज है, लोगों का सामना करने में शर्मिंदगी लगती है, ऐसा लगता है कि कर्ज नहीं चुका पाऊंगा, इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं...। यह लिखकर नाका के राजेंद्रनगर निवासी व्यापारी ने रविवार को फ्लैट में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

राजेंद्रनगर स्थित गुरमुख भवन के फ्लैट नंबर-203 में कारोबारी मनीष अग्रवाल (48) परिवार के साथ रहते थे। अमीनाबाद मुमताज मार्केट में उनकी गिफ्ट सेंटर की शॉप है। रविवार दोपहर घर पर मां लक्ष्मी थीं। पत्नी नीतू और बेटी गुनगुन मोहनलालगंज में एक सत्संग में शामिल होने गई थीं। मनीष अपने कमरे में थे। इसी दौरान लक्ष्मी उनके कमरे में गईं तो मनीष को फंदे पर लटकता देख स्तब्ध रह गईं। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और नीतू को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेजा। नाका इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिससे पता चला है कि मनीष पर कर्ज था। इससे वह तनावग्रस्त थे। इसलिए उन्होंने खुदकुशी की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैंक के साथ ही कुछ अन्य लोगों से लिया था कर्ज
परिजनों ने बताया कि मनीष ने बैंक से बड़ा कर्ज ले रखा था। बताया जा रहा है कि बैंक से 70-80 लाख का लोन था। ये जानकारी भी मिली है कि कुछ लोगों से भी रकम ली थी। उनका व्यापार घाटे में था। इसलिए कर्ज चुका नहीं पा रहे थे। बैंक वाले भी दबाव बना रहे थे। इन सभी वजहों से मनीष परेशान हो गए थे। तनाव इतना बढ़ा कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने में परिवार में दो मौतें
मनीष की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। मां, पत्नी और बेटी बदहवास हैं। दो महीने पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। दो महीने के भीतर परिवार के दो लोगों की मौत ने सभी को बिखेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed