{"_id":"6aa1c5bc2c32f7620a0be52b","slug":"businessman-committed-suicide-driven-to-the-edge-by-his-wifes-harassment-lucknow-news-c-13-lko1070-1912079-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारोबारी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारोबारी ने की थी आत्महत्या
Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट के मखनिया माहौल निवासी पेंट कारोबारी रोहित पुन्न की मौत के मामले में पत्नी मनजीत कौर व उसके प्रेमी हिमांशु शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। रोहित की मां रीता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से रोहित का सुसाइड नोट भी मिला था।
रीता के मुताबिक, रोहित की शादी 10 फरवरी 2018 को गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी मनजीत कौर से हुई थी। दोनों का सात वर्षीय बेटा सक्षम है। मनजीत तीन साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही है। आरोप है कि उसका दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी व उसकी बहन के बेटे हिमांशु शर्मा से प्रेम प्रसंग है। रोहित ने कई बार बेटे से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। पत्नी व हिमांशु की प्रताड़ना से तंग आकर रोहित ने आत्महत्या की। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
यह है पूरी घटना
कैंट के मखनिया माहौल निवासी पेंट दुकानदार रोहित (33) का शव मंगलवार सुबह कैंट चौराहे स्थित उनकी दुकान में फंदे से लटका मिला था। वह सोमवार सुबह से लापता थे व उनकी गुमशुदगी कैंट थाने में दर्ज थी। मौके से पुलिस को रोहित का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें पत्नी से चल रहे विवाद का जिक्र है।