फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman cheated Rs 1.80 crore pretext land case registered against five

Lucknow: जमीन का झांसा देकर कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये ठगे गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीआरपीएफ हवलदार उसके सहकर्मी के ससुर और तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
businessman cheated Rs 1.80 crore pretext  land case registered against five
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.80 करोड़ लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने चिनहट थाने में सीआरपीएफ में तैनात रिश्तेदार, उसके सहकर्मी के ससुर व तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक छानबीन जारी है।

विज्ञापन


मूल रूप से रायबरेली के गदागंज धमधमा निवासी शिवसागर ऑटो पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्हें कारोबार के लिए जमीन लेनी थी। सीआरपीएफ में तैनात उनके रिश्तेदार हवलदार वृजेश कुमार ने नवंबर 2023 में सहकर्मी के ससुर उपेंद्र सिंह का फोन नंबर दिया। बृजेश ने बताया था कि उपेंद्र सीएम के भतीजे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Youth Conclave: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले चीन के माल से पटा पड़ा था यूपी का बाजार, अब ओडीओपी के उत्पाद ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र ने बाराबंकी के सफेदाबाद स्टेशन के पीछे एक जमीन दिखाई। दो करोड़ रुपये में सौदा हुआ। शिवसागर का कहना है कि आरोपियों ने एक युवक से उनकी मुलाकात कराई और उसे जमीन का मालिक बताया। जमीन के लिए पीड़ित ने नकद और चेक से एक करोड़ 80 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।


ये भी पढ़े- पड़ताल में खुलासा : निजी एंबुलेंस वसूल रहीं फ्लाइट से महंगा किराया, मरीजों की दलाली का चल रहा सिंडिकेट

संदेह होने पर शिवसागर ने छानबीन की तो पता चला कि वह जमीन कई लोगों को बेची जा चुकी है। इस पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद शिवासागर ने एडीसीपी पूर्वी से शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद आरोपियों ने गलती मानते हुए चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर डीसी मिश्र के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर अयोध्या के उपेंद्र सिंह, रायबरेली के बृजेश कुमार और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed