{"_id":"6a330563959146f67601e8b1","slug":"businessman-beaten-with-sticks-for-refusing-to-pay-extortion-money-lucknow-news-c-13-lko1096-1787686-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंगदारी न देने पर व्यापारी को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंगदारी न देने पर व्यापारी को डंडों से पीटा
Thu, 18 Jun 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के प्रीति नगर स्थित अन्ना मार्केट निवासी मौरंग-बालू व्यापारी आशुतोष तिवारी ने छह लोगों पर रंगदारी न देने पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आशुतोष ने बताया कि सात जून की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर घर जाते समय मामा कॉलोनी के पास अमित वर्मा, आयुष पंडित, कौशल गाजी, फहीम गाजी, सुधीर और सुरेंद्र ने उन्हें रोका। आरोपियों ने उनसे दो हजार रुपये रंगदारी मांगी। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद असलहे के बल पर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां भी उनकी पिटाई की और धमकाकर छोड़ दिया। उनका आरोप है कि आरोपी पहले भी उनसे रंगदारी वसूल चुके हैं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।