फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businesman allegedly kidnapped from sitapur galla mandi.

18 घंटे बाद सकुशल बरामद हुआ पांच लाख रुपये के साथ लापता हुआ व्यापारी, ये है पूरी कहानी

Thu, 09 Aug 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Aug 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
businesman allegedly kidnapped from sitapur galla mandi.
नीरज गुप्ता - फोटो : amar ujala

पांच लाख रुपये लेकर गल्ला मंडी से लापता हुए व्यापारी नीरज गुप्ता को पुलिस ने 18 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया है। नीरज लखीमपुर खीरी के पलियाकला होते हुए नेपाल जा रहा था। सर्विलांस पर लगे मोबाइल से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला। जिस पर व्यापारी की फोटो वाट्स अप पर भेजकर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की सघन तलाशी के बाद नीरज गुप्ता को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, त्रिवेणीनगर स्थित योगीनगर निवासी नीरज गुप्ता सुबह पौने पांच बजे घर से पांच लाख रुपये लेकर अपने चाचा के साथ रायबरेली के बछरावां जाने के लिए निकला था। गल्ला मंडी जाकर बाइक खड़ी की और जल्द वापस आने की बात कहकर निकल गए। काफी देर नहीं लौटने तक चाचा ने फोन मिलाया।
विज्ञापन


काफी देर नहीं लौटने पर चाचा ने फोन मिलाया। कॉल रिसीव नहीं होने पर नीरज के पिता रामचंद्र को फोन लगाया। रामचंद्र ने बताया कि बेटा काफी देर से निकला है। परिवारीजन भी फोन लगाते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका जताते हुए रामचंद्र ने अलीगंज थाने पर बेटे के अपहरण की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया था कि नीरज की लोकेशन आखिरी में पीलीभीत के नेपाल सीमा के पास मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed