फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   buses with gps system

जीपीएस से लैस बसों में चलेगा स्मार्ट कार्ड

Thu, 19 Dec 2013 09:59 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Thu, 19 Dec 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
buses with gps system

परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 1500 बसों में ट्रेकिंग (जीपीएस) सिस्टम को प्रभावी करने और स्मार्ट कार्ड मासिक पास जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


वहीं निगम को पिछले वर्ष की अपेक्षा चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक कुल आय में 12.33 फीसदी का इजाफा हुआ है।

निदेशक मंडल की बैठक निगम के अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पास हुए प्रस्तावों की जानकारी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ, मेरठ एवं गाजियाबाद रेंज की 1500 बसों में व्हेकिल ट्रेकिंग सिस्टम जल्द ही प्रभावी करके उसका क्रियान्वयन होगा।

इस सिस्टम के जरिये अधिकारी बसों पर नजर रख सकेंगे। परिवहन मंत्रालय ने इस कार्य के लिए 19.12 करोड़ रुपये दिए हैं।

वहीं स्मार्ट कार्ड के रूप में मासिक पास बनाने एवं वितरित करने की प्रक्रिया को भी मंजूरी मिल गई है। थ्री पी मॉडल पर चिन्हित बस अड्डों के विकास के लिए विज्ञापन जारी करने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के साथ गठित एसपीवी में निगम का शेयर 10 के बजाय 5 फीसदी होगा।

चालू वित्त वर्ष में 1971.14 करोड़ रुपये की आय हुई, जो गत वर्ष की तुलना में 366.62 करोड़ रुपये अधिक है। गत वर्ष की कुल आय 1604.52 करोड़ रुपये थी।

बैठक में संविदा ड्राइवरों को नियमित सीधी भर्ती में 35 फीसदी कोटा देने और आगरा के शमशाबाद बस स्टेशन की जमीन बेचने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सा व्यय के रूप में 50 हजार से अधिक के क्लेम को शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed