{"_id":"5d38b6af8ebc3e6cb370d484","slug":"buses-will-run-between-bkt-to-neemsar-within-two-months-lucknow-news-lko4726244138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेटी से नीमसार के बीच चलेंगी प्राइवेट बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेटी से नीमसार के बीच चलेंगी प्राइवेट बसें
विज्ञापन
दो माह में बीकेटी से नीमसार के बीच चलने लगेंगी प्राइवेट बसें, स्वीकृत किए 35 परमिट
बख्शी का तालाब (बीकेटी) से नीमसार के बीच जल्द प्राइवेट बसों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी ने बुधवार को परमिट स्वीकृत कर दिए।
ये बसें चंद्रिका देवी व अटारी होकर चलेंगी। प्राइवेट ऑपरेटरों को दो महीने के भीतर इस रूट पर बसों का संचालन करना होगा।
लखनऊ जोन के ट्रांसपोर्ट डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार मिश्र के मुताबिक संभागीय परिवहन अधिकारी रामफेर द्विवेदी ने प्राइवेट रूट बीकेटी से नीमसार के लिए 35 बसों का संचालन करने को परमिट स्वीकृत किए हैं।
इस रूट की बसें बीकेटी से चलकर चंद्रिका देवी, माल, अटारी व जानकीखेड़ा, जहानी खेड़ा होते हुए नीमसार तक जाएंगी। बीकेटी से नीमसार की दूरी लगभग 45 किमी है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि निजी ऑपरेटर राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा तय किमी रेट से किराया निर्धारित करेंगे।
अभी तक बीकेटी से नीमसार जाने के लिए लोगों को वाया सिधौली जाना पड़ता है। इसकी दूरी लगभग 60 किमी है।