फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses contracted from Raebareli depot will also arrange for Maha Kumbh Yatra

Lucknow News: रायबरेली डिपो से अनुबंधित बसें भी कराएंगी महाकुंभ की यात्रा

Sat, 04 Jan 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Buses contracted from Raebareli depot will also arrange for Maha Kumbh Yatra
रायबरेली। महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को अनुबंधित बसों की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम ने हरी झंडी दे दी है।अभी तक डिपो से निगम की सभी 49 बसों को ही लगाया गया था, लेकिन अब प्रधान प्रबंधक (संचालन) का पत्र आने के बाद रायबरेली डिपो से अनुबंधित बसों के संचालन की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि जरूरत के मुताबिक अनुबंधित बसों को ग्रामीण क्षेत्रों से भी चलाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा और सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने शुक्रवार को महाकुंभ मेले के लिए डिपो से अनुबंधित बसें भी चलाने की स्वीकृति दे दी। इस संबंध में डिपो में आए पत्र में स्पष्ट किया गया कि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अनुबंधित बसों का संचालन भी कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनुबंधित बसों के मालिकों से इस संबंध में लिखित सहमति भी लेने को कहा है। उन्होंने मेले में बेहतर ढंग से बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कोट-
जरूरत पर करेंगे इस्तेमाल
महाकुंभ मेले में डिपो की 49 बसों के साथ ही मेला परिसर में शटल सेवा में आठ बसें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर अनुबंधित बसों के संचालन के संबंध में पत्र आया है। इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed