बस में यात्रा करने वालों के लिए ये बड़े काम की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज की साधारण बस, शताब्दी, वॉल्वो, सुपर लग्जरी स्कैनिया में सफर के दौरान हादसे में मौत होने पर यात्री के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री ही इस योजना के दायरे में आएंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 13 फरवरी से दुर्घटना यात्री राहत योजना लागू कर दी है। यात्री को इसका लाभ लेने के लिए बीमा शुल्क देना होगा। दूरी के हिसाब से यह शुल्क एक से पांच रुपये तक होगा।
ऐसे में बस किराया भी एक से पांच रुपये तक बढ़ गया है। वित्त नियंत्रक आलोक अग्रवाल के आदेश पर साधारण और एसी बसों का नया किराया इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में फीड कर दिया गया है। बस के ड्राइवर-कंडक्टर नि:शुल्क इस योजना के दायरे में रहेंगे।
बीमा कराने के लिए यात्रियों से लिया जाएगा शुल्क
परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को मृतक के परिवारीजन को क्लेम दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है। जिस परिक्षेत्र में बस हादसा होगा, वहां का आरएम इसकी पुष्टि करते हुए क्लेम देने की सिफारिश निगम मुख्यालय को भेजेगा। इसके बाद मुख्यालय से पांच लाख रुपये का चेक जारी कर दिया जाएगा।
लखनऊ से साधारण बस का किराया (रुपये)
शहर पहले अब
सीतापुर 83 85
हरदोई 96 99
फैजाबाद 127 130
लखीमपुर 126 129
बहराइच 112 115
गोंडा 105 108
गोरखपुर 263 268
दिल्ली 469 476
बरेली 227 232
रायबरेली 78 79
सुल्तानपुर 134 137
कानपुर 93 95