फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus service starts between lko to doon

शुरू हो गई देहरादून की बस सेवा

Sun, 27 Jul 2014 09:54 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
bus service starts between lko to doon

आलमबाग अड्डे से देहरादून के बीच चलने वाली साधारण बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई।

विज्ञापन


चारबाग डिपो की यह बस अब तक लखनऊ से हरिद्वार तक चल रही थी। कांवड़ियों के चलते यह बस हरिद्वार से देहरादून तक नहीं जा पा रही थी।

इसे हरिद्वार से ही लौटना पड़ रहा था। इसलिए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

उधर, परिवहन निगम की बसों में ट्रेन की तर्ज पर सीट नंबर दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राजधानी की बसों से हुई है।

इससे बस में सीट आरक्षित कराने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। देश के कुछ राज्यों में यह व्यवस्था पहले से है।

हालांकि वाल्वो बस सेवा में भी उप्र परिवहन निगम की ओर से भी सीट आरक्षण की सुविधा पहले से दी जा रही है।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम के निर्देश पर चारबाग डिपो की बस में यात्री सीटों पर नंबर दर्ज होने लगे हैं। ट्रेन की तरह ही बस की सीटों पर नंबर पड़ रहे हैं।


डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि निगम ने साधारण बस में भी सीट आरक्षित करने की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में सीट आरक्षण के लिए यात्री के सामने सीट चुनने का ऑप्शन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed