फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus service launched on Lucknow-Kanpur Expressway

Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बस सेवा शुरू

Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bus service launched on Lucknow-Kanpur Expressway
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन दो बसों से 54 यात्रियों ने सफर किया। बीती 13 जुलाई को कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने कानपुर के लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों के संचालन के लिए सर्वे करवाकर रिपोर्ट बनवाई। इसके आधार पर ही बसों का किराया महंगा किया गया। एक्सप्रेसवे पर बस के आने-जाने पर 1405 रुपये का टोल टैक्स लग रहा है। इस कारण किराया 137 रुपये से 151 रुपये कर दिया गया। यात्रियों को यात्रा थोड़ी महंगी पड़ रही है, लेकिन एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर तक की दूरी पौने दो घंटे में पूरी हो जा रही है। सोमवार को आलमबाग टर्मिनल से चलाई गईं दो बसों से 54 मुसाफिरों ने यात्रा की। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कानपुर के लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते हर घंटे बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed