{"_id":"b18a99be0064a299892e08a57952217c","slug":"bus-service-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यात्रा की हर जानकारी मिलेगी इस नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस यात्रा की हर जानकारी मिलेगी इस नंबर पर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के आने-जाने का समय जानने के लिए अब आपको बस स्टेशन पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसमें आपकी मदद करेगी हेल्प डेस्क।
विज्ञापन
कौन सी बस कब आएगी और कब जाएगी, ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आने वाली दिक्कतें व अन्य जानकारियों के लिए आप हेल्प डेस्क की हेल्प ले सकते हैं।
परिवहन निगम ने गुरुवार को यह सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई है। यह सुविधा निगम के आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम) को संचालित करने वाली मुंबई की आईटी कंपनी ट्राइमेक्स ने मुख्यालय में हेल्प डेस्क के जरिए साकार की है।
इस सुविधा का शुभारंभ करने के बाद निगम की हेल्पलाइन कक्ष में यह हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर पर कोई भी यात्री सफर एवं ऑनलाइन टिकट बुकिंग में आने वाली दिक्कतों का समाधान पा सकता है।
विज्ञापन
गुरुवार को हेल्प डेस्क की शाम की शिफ्ट के ऑपरेटर आदर्श ने बताया कि यदि किसी यात्री को ऑनलाइन टिकट आरक्षित कराने में परेशानी हो रही है, तो हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्री आरक्षित टिकट पर सफर नहीं करते तो वह रिफंड का क्लेम कैसे करेंगे इसकी जानकारी भी हेल्प डेस्क से ली जा सकती है।
वहीं निगम की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, जयपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद से संचालित वॉल्वो सहित साधारण बसों के आवागमन की सूचना मिलेगी। स्मार्ट कार्ड यात्री पास बनाने संबंधी जानकारी भी यहां से हासिल कर सकते हैं।
इस पर करें कॉल
ट्राइमेक्स के आरपी सिंह ने बताया कि यात्री हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 8081002937 पर कॉल करके समस्या का निराकरण पा सकते हैं। यह हेल्प डेस्क यात्रियों के लिए 24 घंटे काम करेगी।