फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः गोल्फ क्लब चौराहे पर दर्दनाक हादसा, बच्चों से भरी बस ने महिला को रौंदा, मौत

Thu, 07 Nov 2019 03:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Bus hit scooty, women died and her son safe
बस में सवार मासूम बच्चे दहशत के कारण रोने लगे - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोल्फ क्लब चौराहे पर बुधवार शाम स्कूली बच्चों से भरी बस ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के साथ हजरतगंज और गौतमपल्ली पुलिस पहुंच गई। बस को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बच्चों को दूसरे वाहनों से भेजा गया। उधर, हादसे को देखकर मासूम दहशत में आ गए।
Bus hit scooty, women died and her son safe
मासूम बच्चे दहशत के कारण रोने लगे - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि बस में सिटी मांटेसरी स्कूल के 30 बच्चे थे। बंदरिया बाग की ओर से आ रही बस गोमतीनगर शाखा जा रही थी। इसके आगे चिनहट के बिहारीखेड़ा निवासी मिठाई दुकानदार रामशंकर यादव की पत्नी रानू (45) और उनका 24 वर्षीय बेटा आकाश स्कूटी से जा रहे थे। दोनों चारबाग मंडी से खोवा खरीदकर लौट रहे थे। गोल्फ क्लब चौराहा पहुंचते ही बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
 
Bus hit scooty, women died and her son safe
हादसे के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
इससे स्कूटी चला रहा आकाश छिटककर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि रानू बस के नीचे आ गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग एकत्र हो गए और बस को घेरकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने बस चालक रामदयाल को हिरासत में ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus hit scooty, women died and her son safe
दुर्घटना के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र का था, इसलिए चालक को वहीं भेज दिया गया। हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि टंडन बस सर्विस की बस को सीज कर दिया गया है। सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा संभवत: बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। वाहन का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Bus hit scooty, women died and her son safe
मासूम बच्चे दहशत के कारण रोने लगे - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में मचा रोना-पीटना
हादसे से बस में बैठे मासूम सहम गए। उन्हें नीचे उतारा गया तो बस के नीचे महिला और आसपास फैला खून देखकर वे रोने-चीखने लगे। एक बच्ची तो बेसुध हो गई। इस बीच राहगीरों ने बस चालक से मारपीट शुरू कर दी। यह देख बच्चे और रोने लगे। शिक्षिकाओं ने मासूमों को संभाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed