इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, एक के बाद एक 21 धमाकों से दहला इलाका, शटर काटकर पाया काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से एटा निवासी रामानंद यादव और अनोखे लाल यादव गोमतीनगर इलाके में रहते हैं। सेक्टर-8 में उनका इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। बुधवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर दोनों घर चले गए। करीब 15 मिनट बाद ही दुकान में आग लग गई। 9.15 बजे राहगीरों ने लपटें निकलती देख पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस्माइलगंज चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी ने लोगों को दूर करना शुरू किया। इस बीच प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। कुछ देर बाद इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान में सिर्फ एक तरफ से रास्ता होने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अग्निशमन कर्मचारियों के मुताबिक, शटर काटने के बाद करीब डेढ़ तक लगातार पानी डाला गया। इस दौरान आसपास के इलाकेमें अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की चपेट में आने से पास की मोबाइल दुकान भी राख हो गई। देर रात करीब 11.30 बजे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सुलग रहे सामानों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
दुकान में फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी व टीवी रखे थे। आग की चपेट में आने से फ्रिज व एसी के कंप्रेशर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक के बाद एक 21 धमाके हुए। इससे इलाका दहल गया। कंप्रेशर फटने के कारण अग्निशमन कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील दुबे ने बताया कि श्रीराम रोड पर विश्व प्रसाद श्रीवास्तव का पूजन भंडार है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद ही दुकान से लपटें निकलने लगीं। सूचना पर विश्व प्रसाद मौके पर आ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।