{"_id":"69f3bed54c62429f6a0e203e","slug":"bus-full-of-labourers-breaks-down-passengers-create-ruckus-lucknow-news-c-13-lko1096-1716625-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मजदूरों से भरी बस हुई खराब, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मजदूरों से भरी बस हुई खराब, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पश्चिम बंगाल में मतदान करने के बाद हरियाणा जा रहे मजदूरों से भरी डबलडेकर बस बिजनौर थाना क्षेत्र में किसान पथ पर खराब हो गई। बुधवार को खराब हुई बस बृहस्पतिवार को भी ठीक नहीं हो सकी तो सवार मजदूरों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत किया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में ग्वाल पोखर थाना अंतर्गत रहने वाली महिला सलमा के मुताबिक वह और उसके गांव के लोग हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करते हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए सभी वोट डालने अपने घर गए थे। 27 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे महिलाओं बच्चों सहित काफी लोग पानीपत की नवीन बस सर्विस ट्रेवल्स की बस में सवार होकर निकले थे। बुधवार शाम किसान पथ पर बिजनौर स्थित ठकुराइन खेड़ा अंडरपास के पास बस खराब हो गई। 24 घंटे बाद भी बस ठीक नहीं हुई, उन्हें खानपानी तक नहीं मिला। परेशान मजदूरों ने बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बस चालक अमृतसर निवासी हैप्पी सिंह व कानपुर देहात निवासी सुनील से बातचीत की। मजदूरों को शांत कराया। बस चालकों ने बताया कि बस के पार्ट में खराबी आई है। कल ही मैकेनिक बुलाया गया था लेकिन नया पार्ट नहीं मिला जिसकी वजह से खराबी नहीं दूर हो सकी।