{"_id":"5c581a50bdec225eb27aa3b3","slug":"bus-facilities-for-barbanki-from-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से बाराबंकी जाने वाले यात्रियों के लिए सहूलियत, हर आधे घंटे पर मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से बाराबंकी जाने वाले यात्रियों के लिए सहूलियत, हर आधे घंटे पर मिलेगी बस
Mon, 04 Feb 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
चारबाग और बाराबंकी के बीच सिटी बसों का संचालन बंद होने से परेशान यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने सोमवार से हर आधे घंटे पर चारबाग से एक बस बाराबंकी भेजने की घोषणा की है। परिवहन निगम के मुताबिक पहले चरण में चारबाग-बाराबंकी के बीच 10 और चारबाग-देवा के बीच चार बसों का संचालन होगा।
चारबाग से बाराबंकी तक 29 किमी दूरी के लिए 32 रुपये किराया चुकाना होगा। सोमवार से इन बसों का संचालन होने से खासतौर लखनऊ व बाराबंकी के बीच दैनिक सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी प्रकार कैसरबाग बस अड्डे से भी पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुुए बाराबंकी के लिए बाराबंकी डिपो की 15 बसें चलाई जाएंगी।
ये बसे रोजाना सुबह से शाम तक 40 फेरे लगाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस के मुताबिक इस सिलसिले में बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रियों को बस सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं।

Trending Videos
यहां देखें किस रूट पर कितनी बसें
किस रूट पर कितनी बसेें
रूट संख्या
चारबाग- बाराबंकी 10
चारबाग - माती देवा 4
कैसरबाग- जेहटा माल 2
कैसरबाग- दुबग्गा, माल 2
कैसरबाग से माल, बरगदिया 2
कैसरबाग- बाराबंकी 15
रूट संख्या
चारबाग- बाराबंकी 10
चारबाग - माती देवा 4
कैसरबाग- जेहटा माल 2
कैसरबाग- दुबग्गा, माल 2
कैसरबाग से माल, बरगदिया 2
कैसरबाग- बाराबंकी 15