{"_id":"5700a7964f1c1b800af00112","slug":"bus-fabrication-unit-to-be-start-at-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस फैब्रिकेशन यूनिट में मिलेगा 20 हजार युवाओं को रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस फैब्रिकेशन यूनिट में मिलेगा 20 हजार युवाओं को रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
नई राहें
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जनपद को पूर्वांचल से सीधे तौर पर परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए यूपी सरकार बहराइच में 450 करोड़ से बस फैब्रिकेशन यूनिट की स्थापना करेगी।
मेडिकल कॉलेज से सटी जमीन पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रेस क्लब का आधुनिकतम भवन भी तैयार होगा। इसकी घोषणा परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने की।
वे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री कासिफ सिद्दीकी के मोहल्ला चांदपुरा स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में आए थे। बताया कि बहराइच में बस फैब्रिकेशन यूनिट के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है।
अब वाल्वो व एसी बसों समेत अन्य बसों का निर्माण जनपद में होगा। इससे लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने की। संचालन संरक्षक हेमंत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सतीश श्रीवास्तव, सलीम सिद्दीकी, ताहिर हुसैन, उमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।