{"_id":"671128f603218556230d5b06","slug":"bus-collides-with-tractor-trolley-while-trying-to-save-bike-rider-six-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-917704-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बस, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बस, छह घायल
Thu, 17 Oct 2024 08:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार को बाइक सवार को बचाने में रोडवेज बस आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में बस में सवार छह यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
राठ डिपो की बस के चालक राम सिंह बृहस्पतिवार को लखनऊ से 30 सवारियां लेकर जा रहे थे। बंथरा थाने से करीब आधा किलोमीटर पहले कानपुर रोड पर बस के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में चालक ने स्टेयरिंग मोड़ी तो बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकराई। हादसे में बस में सवार छह लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला यात्री बेहोश हो गई। घटना के चलते लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली पटरी पर जाम लग गया। पुलिस ने सभी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। इसे बाद क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।