{"_id":"68911904102ab9fa52067c4d","slug":"burnt-with-heated-scissors-for-not-giving-iphone-in-dowry-lucknow-news-c-13-knp1002-1325112-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज में आईफोन न देने पर कैंची गर्म कर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज में आईफोन न देने पर कैंची गर्म कर जलाया
Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के देवा शरीफ निवासी परवीन ने पति अरमान व चार ससुरालीजनों पर दहेज में आईफोन न देने पर गर्म कैंची से उन्हें जलाने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर उन्हें चप्पलों से पीटने का भी आरोप है। परवीन ने बीबीडी थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ दहजे प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
परवीन के मुताबिक दो वर्ष पहले उनका निकाह बीबीडी के चंदियामऊ निवासी अरमान से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद पति अरमान और ससुराल वाले दहेज में आईफोन व जेवर लाने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने कैंची गर्म कर कई जगह जलाया। तार से भी खूब पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश भी की। एक माह पहले ससुराल वालों ने उन्हें घर से भगा दिया, तब से वह मायके में रह रही हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद दरकसा व देवर सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।