फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bungalow of nd tiwari allotted to ashish patel

राजभर को दरकिनार कर आशीष पटेल को आवंटित हुआ एनडी तिवारी का बंगला

Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
bungalow of nd tiwari allotted to ashish patel
ashish patel - फोटो : अमर उजाला

मायावती का बंगला शिवपाल सिंह यादव को देने के बाद योगी सरकार अब अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल पर मेहरबान हुई है। सरकार ने आशीष को वीवीआईपी इलाके माल एवेन्यू में बंगला नंबर-1ए दिया है। पहले यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से एनडी तिवारी के पास था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया था।

विज्ञापन


 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले पाने वालों में अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल का नाम भी जुड़ गया है। दिवाली से पहले आशीष पटेल को बंगला देना लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की ओर से सहयोगी दलों को खुश रखने की कवायद मानी जा रही है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि सरकार में सहयोगी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी बड़े सरकारी बंगले के लिए दावेदारी कर रहे हैं पर उनके बागी तेवरों को देखते हुए उनकी मांग को तवज्जो नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने एमएलसी आशीष पटेल को माल एवेन्यू में बंगला देने के आदेश दिए हैं साथ ही पूर्व में गोमतीनगर के विभूति खंड में आवंटित आवास निरस्त कर दिया है।


अपना दल (एस) ने सरकार से लखनऊ में कार्यालय आवंटित करने का अनुरोध किया था। ऐसे में सरकार ने कार्यालय तो नहीं पर बड़ा बंगला जरूर दिया है, जिसमें वह पार्टी के  संगठनात्मक कार्यकलापों का भी संचालन कर सकेंगे। आशीष पटेल ने बंगला नंबर-1ए माल एवेन्यू आवंटित करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed