फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bumper recruitment in railway

रेलवे में 18,252 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन...

Wed, 23 Dec 2015 09:57 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
bumper recruitment in railway

लंबे समय बाद स्नातक पास युवाओं को रेलवे गैर तकनीकी पदों में भर्ती के लिए मौका देने जा रहा है। देश के 21 भर्ती बोर्ड जल्द ही हजारों पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। खास बात ये कि इन सभी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन ही करना होगा।

विज्ञापन


रेलवे के गैर तकनीकी पदों पर पिछले कुछ माह से कर्मचारियों की खासी कमी है। इसका असर रेल संचालन पर भी पड़ने लगा है। इसी वजह से अब रेलवे ने नॉन तकनीकी श्रेणी के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम), गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक प्रशिक्षु, पूछताछ सह आरक्षण लिपिक, यातायात प्रशिक्षु, यातायात सहायक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण, कनिष्ठ लिपिक सहायक सह टंकण आदि के 18252 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है कि जब रेलवे हजारों की संख्या में निकाली गई नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांग रहा है। ये आवेदन इलाहाबाद, अहमदाबाद, अजमेर, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी एवं त्रिवेंद्रम स्थित रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए हैं। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2016 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 भाषाओं में रहेगा ऑनलाइन प्रश्नपत्र

bumper recruitment in railway

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पहली बार बड़े स्तर पर ली जा रही गैर तकनीकी पदों की भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने खासी तैयारी की जा रही है।

परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए भर्ती बोर्ड ने कुल 15 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराये जाने की बात कही है। आनलाइन प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी के साथ बंगाली, उर्दू, तमिल,पंजाबी, गुजराती, मराठी आदि भाषाओं में रहेंगे।

परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें माइनस मार्किंग भी रहेगी। परीक्षा मार्च से मई तक अलग-अलग तिथियों में होगी। इससे पूर्व जो भी आनलाइन भर्ती परीक्षाएं रहीं हैं, वे इतने बड़े स्तर की नहीं थी।

ऑल इंडिया स्तर पर पदों का ब्यौरा

सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) :5942
वाणिज्यिक प्रशिक्षु (सीए): 703
यातायात प्रशिक्षु (टीए): 1645
गुड्स गार्ड: 7591
कनिष्ठ सहायक सह टंकण (जेएए):1205
वरिष्ठ लिपिक सह टंकण: 869
यातायात सहायक: 166
वरिष्ठ समयपाल: 04
पूछताछ सह आरक्षण लिपिक (इसीआरसी): 127

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed