{"_id":"67915314b120469db000d4a2","slug":"bullies-beat-women-and-children-in-protest-against-installation-of-gate-on-the-road-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1046602-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर गेट लगाने के विरोध में दबंगों ने महिलाओं व बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर गेट लगाने के विरोध में दबंगों ने महिलाओं व बच्चों को पीटा
Thu, 23 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
मारपीट का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के गोविंदनगर काॅलोनी में बुधवार सुबह सड़क की जमीन पर दबंगों ने गेट लगाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की। विरोध पर महिलाओं व बच्चों को लाठी से पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोविंदनगर काॅलोनी निवासी प्रतिमा श्रीवास्तव के मुताबिक मोहल्ले के रहने वाले रेलवे ठेकेदार सत्येंद्र राय काॅलोनी में सार्वजनिक सड़क की खाली जमीन पर गेट लगाकर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह सत्येंद्र कई गाड़ियों से साथियों संग पहुंचे और गेट लगा रहे थे।
मोहल्ले की रहने वाली सरिता बाजपेई, श्वेता सिंह, सविता चौधरी, माया, संध्या समेत अन्य महिलाओं और बच्चों ने विरोध किया। इस पर सत्येंद्र राय, कल्लू यादव, प्रदीप शर्मा, मुन्ना राय, अमोद राय, गोरे उर्फ सुरेंद्र और उनके 20-25 साथियों ने महिलाओं व बच्चों की लाठी-डंडे से पिटाई कर भाग गए।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मारपीट में प्रतिमा, संध्या और राज समेत अन्य कई लोगों को चोटें आई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर संतोष राय व कृष्ण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पानी निकासी के विवाद में दंपती को पीटा, सात पर केस
नगराम के शाह मोहम्मदपुर अपैया गांव में पानी निकासी के लिए घर में घुसकर दंपती को पीट दिया। आयुष पटेल ने बताया कि पड़ोसी अभिनव व बृजेश का घर उनके घर से मिला है। दोनों ने मंगलवार को नाली बंद कर पानी का निकास रोक दिया।
आयुष के पिता प्रमोद व मां सुधा ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को वह अपनी दुकान चला गया। आरोप है कि दोपहर दो बजे बृजेश, उनके लड़के नितिन व लवलेश के लड़के योगेंद्र, पत्नी मीरा, लड़की सौम्या ने घर में घुसकर माता-पिता को पीट दिया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि बृजेश, अभिनव, नितिन सौम्या, मीरा, योगेंद्र रामहर्ष, समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।