फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bullet riding youth beat up Saraf

Lucknow News: बुलेट सवार युवकों ने सराफ को पीटा

Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bullet riding youth beat up Saraf
लखनऊ। चिनहट तिराहे के पास रविवार रात बाइक टकराने के बाद बुलेट सवार युवकों ने सराफ को जमकर पीटा। इसके बाद भाग निकले।
विज्ञापन

सराफ का आरोप है कि युवक सोने की चेन और अंगूठी लूट ले गए। जेवरात व रुपयों से भरा बैग उन्होंने बचा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मारपीट होने की पुष्टि हुई है। लूट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मूलरूप से बाराबंकी निवासी निखिल सोनी की मुलायमनगर इंदिरानगर में सोने-चांदी की दुकान है। वह चिनहट की बुद्ध विहार काॅलोनी में अपने चाचा नीरज सोनी के घर रहते हैं।
विज्ञापन

निखिल के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास सोने-चांदी व रुपयों से भरा एक बैग था। कमता में शराब ठेके के पास एक बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बुलेट आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह वहां से चलकर चिनहट तिराहे के पास पहुंचे तो बुलेट सवार तीनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बेल्ट व लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि युवकों ने उनकी गले की सोने की चेन व एक अंगूठी ली। बैग लूटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बाइक की बुलेट से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद मारपीट हुई। लूट के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
तफ्तीश की जा रही है। जो बुलेट नंबर बताया गया है वह किसी फरहीन सईद के नाम पर पंजीकृत है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed