{"_id":"6b03546dd9600f96d0089418","slug":"bulldozers-will-be-used-on-the-remaining-110-chambers-before-the-hearing-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2020861-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुनवाई से पहले बाकी 110 चैंबरों पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुनवाई से पहले बाकी 110 चैंबरों पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
नगर निगम
लखनऊ। हाईकोर्ट में 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले जिला कचहरी के आसपास अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत रविवार (29 नवंबर) को बाकी बचे करीब 110 अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम यह अभियान चलाएगी। इससे पहले मई से अक्तूबर के बीच तीन चरणों में वकीलों के करीब 100 अवैध चैंबर ढहाए जा चुके हैं।
करीब सालभर पहले हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका के बाद नगर निगम ने कैसरबाग में अवैध चैंबरों का सर्वे कराया था। इसमें पुराना हाईकोर्ट परिसर, जिला सत्र न्यायालय, निबंधन कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने व पीछे की सड़क पर बने करीब 240 चैंबर चिह्नित किए गए थे। पहली बार चले अभियान में करीब 72 अवैध चैंबर तोड़े गए थे। इनमें कुछ वकीलों ने फिर चैंबर बना लिए थे। पिछले महीने चले अभियान में 100 अवैध चैंबर तोड़े गए थे। करीब 110 चैंबर अभी भी हटाए जाने बाकी हैं।
दिवाली से पहले ही इन चैंबरों को हटाने की तैयारी थी लेकिन अभियान टल गया था। अब हाईकोर्ट ने अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस की प्रक्रिया पूरी कर बचे निर्माणों को हटाने का आदेश दिया है। ऐसे में 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
नाला, नाली, फुटपाथ और सड़क पर बने निर्माण भी हटेंगे
नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत कचहरी परिसर के बाहर नाला, नाली, फुटपाथ और सड़क पर बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनकी आपत्तियों की सुनवाई कर निस्तारण भी कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने भी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। इसमें पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। अब रविवार को अभियान चलाया जाएगा।