फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulldozers to roll over lawyers' illegal chambers today

Lucknow News: वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज चलेगा बुलडोजर

Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers to roll over lawyers' illegal chambers today
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में कचहरी के आसपास वकीलों के 200 से अधिक अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चलेगा। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कुछ वकीलों ने आपत्ति दाखिल की। इसके बाद यह चर्चा रही कि कार्रवाई टल जाएगी। हालांकि, निगम प्रशासन ने तय किया है कि रविवार को कार्रवाई होगी और आपत्तियों का मौके पर ही सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने 22 सितंबर को नोटिस जारी किया था। इसमें वकीलों को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। खुद कब्जा हटाने के लिए तीन अक्तूबर तक का समय दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि जो लोग कब्जा नहीं हटाएंगे उनसे नगर निगम कब्जा हटाने का शुल्क भी वसूलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ वकीलों ने नगर निगम में जाकर आपत्ति दाखिल की। कुछ ने कोर्ट के जरिये आपत्ति का नोटिस भेजा। नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिनकी आपत्ति सही होगी उनके निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलेगा। जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आपत्तियों पर सुनवाई रविवार को अभियान के दौरान मौके पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed