Lucknow News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी के तीन अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से इस कार्रवाई की मांग कर रहा था। नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला इलाके में आसपास ही बने तीनों मकानों का नक्शा नहीं पास कराया गया था। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में रात आठ बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। आरोपी का पूरा परिवार जेल में है। ऐसे में ध्वस्तीकरण से पहले मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद मकानों से सामान निकाला गया।
तिहरा हत्याकांड में शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की जान गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के अगले दिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए एलडीए ने आरोपी के एक मकान की दीवार पर बुलडोजर चलाया था। तब कहा गया था कि सड़क की जमीन पर कब्जा कर दीवार बनाई गई है और मकान नजूल की जमीन पर है। हालांकि, जांच में मकान में नजूल की जमीन नहीं निकली। इसके बाद एलडीए ने विधिक प्रक्रिया शुरू की। प्राधिकरण के विहित प्राधिकारी की ओर से ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया। इसके अनुपालन में एलडीए, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बुधवार को बुलडोजर लेकर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई के दौरान एलडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण किया।
घर से असलहे, 18 कारतूस बरामद
ऋषभ के घर से पुलिस ने अवैध तमंचा, राइफल और 18 कारतूस बरामद किए। इन्हें मकान के अंदर पन्नी में छिपाकर रखा गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऋषभ असलहा तस्करी करता था। पुलिस अब उसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करेगी। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसके पास इतने कारतूस कहां से आए। हत्याकांड की जांच में अब तक यह नहीं पता चला है कि आरोपी को असलहे किसने मुहैया कराए थे। पुलिस विवेचना में भी इसे शामिल करेगी।
छह छोटी गाड़ी भरकर सामान निकाला
एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि ऋषभ का पहला मकान करीब 300 वर्गफीट का था। इसके अलावा एक हजार और तीन हजार वर्गफीट के दो मकान भी थे। इनमें कुछ दुकानें और पार्किंग बनी थी। तीनों मकानों का मानचित्र पास नहीं था। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि तीनों मकान अवैध थे। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद मकानों से छह छोटी गाड़ी भरकर बेड, अलमारी समेत अन्य सामान निकाला गया। अब पुलिस और जिला प्रशासन तय करेगा कि सामान कहां रखा जाएगा।

तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के तीन अवैध मकानों पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाया गया।