फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulldozer runs on illegal plotting in 18 bighas in Gomtinagar extension

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में 18 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Sat, 18 Jan 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal plotting in 18 bighas in Gomtinagar extension

विज्ञापन




लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में एलडीए की टीम ने 18 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी गईं। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने की।


प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि कप्तान सिंह यादव व अन्य की ओर से गोमतीनगर विस्तार के ग्राम-बक्कास में शेखनापुर व चिलौला के बीच करीब दस बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मनमोहन सिंह, अतुल चैरसिया व अन्य द्वारा ग्राम-बक्कास में लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से लेआउट स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी की ओर से प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के सहयोग से अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed