फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulldozer moves on 20 chambers of advocates

Lucknow News: अधिवक्ताओं के 20 चैंबरों पर चला बुलडोजर

Mon, 13 Oct 2025 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer moves on 20 chambers of advocates
लखनऊ। पुलिस व नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह पुराने हाईकोर्ट के पास दीवानी कोर्ट के गेट नंबर तीन, डीएम ऑफिस के पीछे वाली सड़क और उसके आसपास फुटपाथ व सड़क पर बनाए अधिवक्ताओं के 20 से अधिक चैंबरों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई सेंट्रल बार एसोसिएशन की मांग पर की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे विरोध व हंगामे की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय कुशवाहा की ओर से बताया गया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश दीक्षित के पत्र में बताया गया कि दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर तीन और उसके आसपास अवैध निर्माण होने के साथ ठेले व दुकानों का संचालन हो रहा है। जनपद न्यायालय की दीवार से सटाकर चैंबर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अधिवक्ताओं, वादियों को पार्किंग व आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार सुबह सात बजे पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था। नगर निगम जोन एक की टीम भी संसाधनों के साथ थी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री की ओर से जनपद न्यायाधीश को भी पत्र लिखा गया था, जिसके बाद रविवार को कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ चैंबर अब भी मौजूद

डीएम ऑफिस के पीछे वाली सड़क पर ल चार चैंबर तोड़े गए, लेकिन 15 अब भी बने हैं। इनमें से एक पार्षद का बताया जा रहा है, जिस पर बुलडोजर नहीं चला। स्वास्थ्य भवन तिराहे से डीएम ऑफिस वाली सड़क पर आधा किमी के फुटपाथ पर अधिवक्ताओं के चैंबर हैं। यह फुटपाथ स्मार्ट सिटी योजना में कई करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया था। फुटपाथ खाली नहीं है और सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिससे दिनभर जाम सी स्थिति रहती है। पूर्व मंडलायुक्त ने कई बार इन कब्जों को लेकर सवाल उठाया, पर अधिवक्ताओं का मामला होने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।



कोट

कब्जे नगर निगम ने हटाए। पुलिस सहयोग में रही।

धनंजय कुशवाहा, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी

--

कोट

अभियान पुलिस का था। इसमें नगर निगम की टीम संसाधनों के साथ रही।

ओम प्रकाश सिंह, जोनल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed