{"_id":"5b829a6942c79246424d69d9","slug":"bukkal-nawab-celebrrates-rakshabandhan-with-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक्कल नवाब ने गायों को बहन मान बांधी राखी, लिया गौरक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुक्कल नवाब ने गायों को बहन मान बांधी राखी, लिया गौरक्षा का संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Aug 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
बुक्कल नवाब गायों को राखी बांधते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व को बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने अनूठे ढंग से मनाया। उन्होंने इस दिन को गो रक्षाबंधन के रूप में मनाया। नवाब ने मुस्लिम महिलाओं के साथ गायों को राखी बांधी और उन्होंने गो रक्षा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिया समाज के अध्यक्ष और बीजेपी एमएलसी ने कुड़िया घाट स्थित भगवान शिव मंदिर के परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं के साथ उन्होंने गायों का तिलक किया और राखी बांधी।
विज्ञापन
पुजारी द्वारा मंत्रोचार के बीच गायों पर फूल भी बरसाए। इस अवसर पर उन्होंने गो रक्षा का संकल्प लिया और सभी को दिलाया भी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गो रक्षा और गायों को पालने के लिए काफी सार्थक कदम उठा रही है। गायों के प्रति प्रेम उनका पुस्तैनी है। शिव का मंदिर भी उनके पिता दारा नवाब द्वारा बनवाया गया था।
विज्ञापन