फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bukhari comments on Azam Khan.

मुसलमानों के नाम पर धब्बा है आजम: बुखारी

Wed, 25 Nov 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bukhari comments on Azam Khan.

शाही जामा मस्जिद दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां पर पलटवार किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उन्होंने यूपी में मुसलमानों के काम न होने के लिए अहंकारी मुस्लिम मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा है कि क्या मुसलमानों की किस्मत में अहंकार से भरा हुआ मुस्लिम मंत्री, घर में सफाई करने वाली औरत और लंगड़े-लूले लोग ही प्रतिनिधित्व के लिए रह गए है। कहा,  हकीकत में ये लोग मुसलमानों के नाम पर धब्बा है।
विज्ञापन


आजम खां ने तीन पहले ही सैयद अहमद बुखारी को आरएसएस का एजेंट बताते हुए उनके बेटे की हिंदू लड़की से शादी पर टिप्पणी की थी।

जवाब में बुखारी ने बुधवार को उन पर तीखा हमला बोला। नाम लिए बिना उनके बेहद नजदीकी लोगों पर भी निशाना साधा है।

माना जा रहा है कि घर सें सफाई करने वाली महिला और लंगड़े-लूले से उनका आशय आजम खां की सांसद पत्नी और नजदीकी सांसद मुनव्वर सलीम की तरफ है।

सपा को उठाना होगा बड़ा नुकसान

Bukhari comments on Azam Khan.

उन्होंने कहा, हिंदू-मुसलमान को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अहंकारी लोगों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

मुस्लिमों से किए वादे भूले
शाही इमाम ने कहा है कि मुसलमानों की भरपूर हिमायत और वोटों की बदौलत समाजवादी पार्टी सत्ता में आई। लेकिन, सपा सरकार ने मुसलमानों से चुनाव के वक्त किए सारे वादे भुला दिए।

जान-माल की सलामती, शिक्षा, रोजगार, रिजर्वेशन और दूसरे क्षेत्रों में आबादी के एतबार से मुसलमानों को प्रतिनिधित्व देने के लिए किए गए वादों में एक भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, यूपी में मुसलमानों के काम न होने की एक बड़ी वजह अहंकारी मुस्लिम मंत्री का रवैया काफी हद तक जिम्मेदार है। जिसकी वजह से यूपी में मुसलमानों का बड़ा वर्ग सपा से बदजन हो गया है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में मुसलमानों ने वोट के जरिये इसका इजहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed