फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buisness of 1000 crore in lucknow

1000 करोड़ के कारोबार से झूम उठा बाजार, ऑटोमोबाइल, सराफा और कपड़ा बाजार में उम्मीद से अधिक बिक्री

Sun, 25 Oct 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Buisness of 1000 crore in lucknow
1000 करोड़ के कारोबार से झूम उठा बाजार, ऑटोमोबाइल, सराफा और कपड़ा बाजार में उम्मीद से अधिक बिक्री
विज्ञापन

नवरात्र पर एक हजार करोड़ कारोबार से शहर के कारोबारियों पर महालक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। उम्मीद से अधिक ग्राहकी ने कोरोना से छाई मायूसी को धो डाला।
वैसे तो नवरात्र में हर दिन बाजारों में खूब ग्राहक उमड़े और जमकर खरीदारी हुई, लेकिन महाअष्टमी और महानवमी पर कुछ हटकर कारोबार हुआ।
रविवार को नवमी और दशमी को भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। इस नवरात्र पहले नंबर पर ऑटोमोबाइल, दूसरे पर सराफा और तीसरे पर कपड़ा सेक्टर रहा।
अनुमान है कि 240 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल आइटम्स का कारोबार रहा। वहीं, 160 करोड़ रुपये का रेडीमेड और 100-100 करोड़ रुपये का कपड़ा, गहना और पूजन सामग्री का कारोबार शामिल हैं।
नवरात्र में अनुमानित 25 हजार वाहनों की बिक्री का अनुमान है, जिसकी कीमत इस कारोबार में शामिल नहीं है।
महाष्टमी और महानवमी शनिवार को होने से लोगों ने वाहनों की डिलीवरी लेने में कम रुचि दिखाई। हालांकि, शादी के लिए गहनों और कपड़ों की खरीद रात तक जारी रही।
विज्ञापन

अमीनाबाद में रही ग्राहकों की भीड़
अमीनाबाद व्यापारी संघर्ष समिति के संयोजक ने बताया कि नवरात्र के दिनों में कारोबारियों ने लगभग 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें प्रमुख रूप से कपड़े और शादी की सामानों की बिक्री शामिल है। पूरे नवरात्र मोहन मार्केट, स्वदेशी मार्केट, प्रताप मार्केट, झंडेवाला पार्क रोड, मंदिर मार्ग, नजीराबाद और गणेशगंज में ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 करोड़ रुपये का रहा रेडीमेड कारोबार
नवरात्र में लगभग 160 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़ों का कारोबार होने का अनुमान है। कारोबारी अशोक भाटिया इसकी वजह नवंबर से शुरू हो रहीं शादियां बताते हैं। नवरात्र में शुभ घड़ी होने से जिन परिवारों में शादियां थीं, उन्होंने जमकर कपड़ों की खरीदारी की। रेडीमेड का व्यापार उम्मीद से बेहतर रहा, जो दिसंबर तक जमकर चलेगा।।
घर पहुंचे 100 करोड़ के गहने
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं फतेहगंज के कारोबारी रविंद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि नवरात्र में अनुमानित 100 करोड़ रुपये के गहने ग्राहक खरीद कर घर ले गए। इनमें अधिकतर वे ग्राहक हैं, जिनके परिवार में नवंबर-दिसंबर में शादी है। आलमबाग के प्रणय केसरवानी ने बताया कि सराफा का कारोबार बेहतर चल रहा है।
एक शोरूम ने बेची 175 कारें
गोमती नगर के विभूति खंड स्थित मेगा मोटर शोरूम से नवरात्र में 175 मारुति कारों की बिक्री हुईं। इनमें अर्टिगा और ब्रेजा शामिल रहीं। शोरूम के सीईओ इमरान अहमद ने बताया कि शनिवार के चलते बुकिंग कारों की डिलीवरी अष्टमी और नवमी को नवरात्र के आम दिनों के मुकाबले कम हुई। शाम छह बजे तक सिर्फ 15 कारों की ही डिलीवरी हो सकी।

सवा करोड़ कीमत वाली बिकी तीन बीएमडब्ल्यू
अष्टमी और नवमी पर सबसे महंगी तीन बीएमडब्ल्यू कार बिकी। एक बीएमडब्ल्यू कार की कीमत सवा करोड़ रुपये हैं। इसके अतिरिक्त 25 लाख से लेकर 70 लाख रुपये कीमत तक की बहुत सी कार घर पहुंची। नवरात्र के पहले दिन से शनिवार दोपहर तक 3,350 दोपहिया और चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। एआरटीओ (प्रशासन) सिद्धार्थ यादव के मुताबिक नवरात्र पर कुल कितने वाहन पंजीकृत हुए ये जानकारी मंगलवार को मिलेगी।
बाजार कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल आइटम 240
रेडीमेड कपड़ा 160
कपड़ा 100
गहना 100
पूजन सामग्री 100
अमीनाबाद में कारोबार 300
(आंकड़े करोड़ रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed