फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Builder's Wife and Employee Arrested in Case of Young Woman's Suicide

Lucknow News: युवती की आत्महत्या के मामले में बिल्डर की पत्नी व कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Builder's Wife and Employee Arrested in Case of Young Woman's Suicide
पुलिस की गिरफ्त में पल्लवी व वैशाली।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में शालीमार वन वर्ल्ड निवासी सैलून मैनेजर रतना सिंह के आत्महत्या मामले में बिल्डर शरद सिंह की पत्नी पल्लवी सिंह और कर्मचारी वैशाली को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

रतना सिंह के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस हरकत में आई। भागे चल रहे आरोपियों गोमतीनगर विशालखंड निवासी शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी, वैशाली और विभवखंड निवासी प्रशांत के खिलाफ पर इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने कुछ घंटों में कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल किए। रविवार दोपहर शरद सिंह और सहयोगी प्रशांत को सेक्टर-5 स्थित अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने मैनेजर मंगल यादव को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पल्लवी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि पल्लवी की लोकेशन मुंबई में मिली थी। एक टीम मुंबई भेजी गई। टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे मुंबई के ओशीवारा से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है। वहीं, मंगलवार को अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी वैशाली को पकड़ा गया। वह विनम्रखंड स्थित होटल विजय कमरा नंबर 203 में छिपी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरी घटना
मूलरूप से गोरखपुर के मैत्रीपुरम कॉलोनी जेल बाईपास निवासी रतना सिंह ने 12 मई को गोमतीनगर विस्तार स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने वीडियो बयान अपनी दोस्त को भेजा था। वीडियो में उन्होंने बिल्डर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, मैनेजर मंगल यादव, वैशाली, सहयोगी प्रशांत शर्मा व अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में 13 मई को रतना सिंह के पिता सुधीर कुमार सिंह ने सभी के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की गिरफ्त में पल्लवी व वैशाली।

पुलिस की गिरफ्त में पल्लवी व वैशाली।

पुलिस की गिरफ्त में पल्लवी व वैशाली।

पुलिस की गिरफ्त में पल्लवी व वैशाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed